Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

12 से 14 जून तक जिलेभर में आयोजित होंगे जनकल्याण शिविर

12 से 14 जून तक जिलेभर में आयोजित होंगे जनकल्याण शिविर
छिंदवाड़ा
11-Jun-26
अपने ही क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को मिलेगा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ

छिन्दवाडा 

कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिले में 12 से 14 जून 2026 की अवधि में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर 03 दिवसीय ‘जनकल्याण शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

जिले में 12 से 14 जून तक इन तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन नगरपालिका परिषद कार्यालय दमुआ, सभाकक्ष जनपद पंचायत जुन्नारदेव, नगर परिषद कार्यालय चांद, नगर परिषद कार्यालय बिछुआ, नगर पालिका कार्यालय चौरई, जनपद पंचायत कार्यालय बिछुआ, जनपद पंचायत कार्यालय चौरई, जनपद पंचायत सभाकक्ष जुन्नारदेव, सामुदायिक भवन जनपद पंचायत तामिया, नगर निगम कार्यालय छिंदवाड़ा, जनपद पंचायत सभाकक्ष छिंदवाड़ा, जनपद पंचायत सभाकक्ष मोहखेड़, नगर परिषद कार्यालय बड़कुही, नगर परिषद कार्यालय चांदामेटा बुटरिया, नगर परिषद कार्यालय न्यूटन चिखली, नगरपालिका डोंगर परासिया, जनपद पंचायत कार्यालय परासिया, बारात घर अमरवाड़ा एवं जनपद पंचायत हर्रई के सभाकक्ष में किया जाएगा। संबंधित सीएमओ और जनपद पंचायत सीईओ को शिविर का प्रभारी अधिकारी बनाए गया है। जिलेवासियों से इन शिविरों में शामिल होकर, इनका पूरा लाभ उठाने की अपील की गई है।

इन जनकल्याण शिविरों के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अंकसूची में सुधार, चरित्र प्रमाण पत्र, नामांकन/माइग्रेशन प्रमाण पत्र, प्रोविजनल उपाधि, स्थानांतरण प्रमाण पत्र आदि जारी किए जाएंगे।  इसी तरह उद्यानिकी, ऊर्जा, कृषि, तकनीकी शिक्षा, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, वित्त, श्रम, सहकारिता, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सामान्य प्रशासन विभाग, लघु, सूक्ष्म एवं माध्यम उद्यम विभाग आदि को मिलाकर कुल 111 सेवाओं/योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को पात्रतानुरूप प्रदाय किया जाएगा।
Share News On