उप महानिरीक्षक ने किया जिला जेल आकस्मिक निरीक्षण
छिंदवाड़ा
11-Jun-26
जेल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
छिन्दवाडा
उप महानिरीक्षक जेल जबलपुर रेंज अखिलेश तोमर द्वारा गुरुवार को जिला जेल छिंदवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था तथा विभिन्न अभिलेखों एवं संधारित रिकॉर्ड का परीक्षण किया।
उप महानिरीक्षक श्री तोमर ने जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। निरीक्षण उपरांत उप महानिरीक्षक श्री तोमर ने जिला जेल में संचालित व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं अभिलेख संधारण पर संतोष व्यक्त किया तथा व्यवस्थाओं को इसी प्रकार सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए।