Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

25 करोड़ से 500 करोड़ टर्नओवर करने वाले उद्योगों के लिये भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू

25 करोड़ से 500 करोड़ टर्नओवर करने वाले उद्योगों के लिये भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू
छिंदवाड़ा
16-Jan-26
नवीन औद्योगिक क्षेत्र ग्राम अतरवाड़ा में भूमि आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में कलेक्टर श्री नारायन ने जिले के उद्योगपतियों की बैठक ली

भूमि आवंटन के लिए 16 से 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने प्रोत्साहित किया

 छिंदवाड़ा 

मध्यप्रदेश शासन के उ‌द्योग संचालनालय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छिंदवाडा के अविकसित औद्योगिक भूमि के आवंटन के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इस संबंध में जिले के उद्योगपतियों को जागरूक करने और उन्हें आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज जिले के उद्योगपतियों की बैठक ली। उद्योपतियों को स्वयं भी रुचि लेकर नवीन औद्योगिक क्षेत्र अतरवाड़ा में भूमि आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और अन्य इच्छुक व्यक्तियों को भी इस संबंध अवगत कराने की अपील की। बैठक में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक श्री आर.एस.उईके एवं जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपति उपस्थित थे।

       बैठक में जानकारी दी गई कि अविकसित भूमि के आवंटन के लिये जिले के ग्राम अतरवाड़ा में 14.99 हेक्टेयर केवल मध्यम उ‌द्योगों (उ‌द्योग जिनमें यंत्र, संयत्र एवं मशीनरी में निवेश राशि रूपये 25 करोड से अधिक एवं राशि रुपये 125 करोड तक और वार्षिक टर्न ओवर राशि रूपये 500 करोड तक हो) से 16 जनवरी 2026 प्रात: 11.00 बजे से 30 जनवरी 2026 शाम 5.00 बजे तक विभागीय वेबसाईट mpmsme.gov.in पर ईओआई किये जा सकते हैं।

       इस अविकसित औ‌द्योगिक भूमि का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई को औ‌द्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के तहत किया जायेगा। इच्छुक आवेदक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के जिला कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कार्यालय में आकर भी आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में संपर्क कर सकते हैं। बैठक में एम.एस.एम.ई वर्गीकरण एवं औद्योगिक क्षेत्र में आवंटन से प्रतिबंधित गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।
Share News On