स्वदेशी के नारे से देश की अर्थ व्यवस्था नई ऊंचाई छुएगी:- सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
17-Sep-25
छिंदवाड़ा
राम मंदिर नगर मंडल 3 द्वारा कन्या महाविद्यालय में आयोजित व्यापारी सम्मान और संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि स्वच्छता का नारा देकर देश की तेरह करोड़ बहनों को शौचालय का तोहफा देकर उनकी बहुत बड़ी समस्या का समाधान करने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी ने फिर एक बार नारा दिया है गर्व से कहो हम स्वदेशी है , महात्मा गांधी जी ने भी ये नारा दिया था , मोदी जी इस नारे के माध्यम से देश की अर्थ व्यवस्था में तीव्र गति से सुधार लाएंगे।
प्रधानमंत्री जी ने टैक्स प्रणाली में सुधार किया जिससे आज देश की २२ लाख करोड़ से ज्यादा जी एस टी मिल रही है और आपके दिए टैक्स से ३ करोड़ से ज्यादा प्रधान मंत्री आवास, 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल से मुफ्त अनाज दिया। जिस देश में वैक्सीन का आयात होता था कोरोना के समय आत्म निर्भर भारत में स्वदेशी वेक्सीन बना कर पूरे देश में मुफ्त लगाई गई। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल का उपयोग कर पाक को धूल चटाई वो भी स्वदेशी थी, इस आपरेशन की सफलता के बाद भारत की प्रगति से चिंतित देश ने टैरिफ लगाया , मोदी जी ने जी एस टी में रिफॉर्म कर देश के व्यापार को नई दिशा प्रदान कर दी, आप देखना 22 सितम्बर के बाद आप लोगो का व्यवसाय चमक उठेगा। मोदी जी ने स्वदेशी अपनाओ का आवाहन किया है उसमें आप भी सहयोगी बने।
कार्यक्रम में प्रारंभ में सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यापारी भाइयों पर पुष्प वृष्टि कर स्वागत किया, अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने स्वागत भाषण दिया, राजेंद्र बाकलीवाल और ने व्यापारियों के सुझाव दिए। संचालन पंकज पाटनी ने किया, आभार मयूर पटेल ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र पाटोदी, गिरधारी साहू, अशोक बाकलीवाल,सुनील बत्रा, प्रमोद पाटनी, भगत रामजी, अमित रूपड़ा, कमल पाटनी, हरीश माधवानी, अमित सोनी, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी भाई, तथा अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, जगेंद्र अल्दक, नरेंद्र जैन, रिजवान कुरैशी मोरेश्वर हिवासे, मोहित बुनकर, रवि मालवी, यश गुप्ता, बबलू परते, बंटी राय, राजू चौकसे, शिवानी बंटी सक्सेना, रोहित माहोर, ऋषभ ताम्रकार, सचिन ताम्रकार, आशीष गुप्ता, बिट्टू मंडराह, अंकित तिवारी, सुनील परतेती, बीरबल साहू, राजू शुक्ला, अनिल सोनी, नंदू बागड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।