राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर सांसद ने किया नमन
छिंदवाड़ा
18-Sep-25
राजाखोह ढाना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद
छिन्दवाड़ा
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई ऐसे वीरों का योगदान है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। इन वीरों में गोंडवाना (गढ़ा कटंगा) साम्राज्य के राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का नाम अमर है। राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके बलिदान की पुण्य स्मृति में हर वर्ष 18 सितंबर को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने अमर शहीद महाबलिदानी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर परम श्रद्धेय राजा जाटवा शाह की जन्मस्थली जाटवा ढाना के प्रवास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी वर्ग को उनका हक दिलाने, उनके मान सम्मान और उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस पवित्र जन्मस्थली में पहुंचकर सांसद श्री साहू ने यहां तीन लाख रुपए की सांसद निधि से बनने वाले बाउंड्रीवॉल का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस होता है कि कांग्रेस ने आदिवासी वर्ग को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया और उनके वोट लेकर सत्ता का सिंहासन बार-बार हासिल किया, लेकिन हमारी आज़ादी में अमूल्य योगदान देने वाले आदिवासी वर्ग के वीर बलिदानियों को कभी याद नहीं किया। इस अवसर पर उन्होंने यहा स्थित स्कूल के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास हेतु सांसद निधि से राशि देने की घोषणा की। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के छुटे हुए हितग्राहियों को और राशन लेने से छुटे हुए लोगों को शीघ्र लाभ दिलाने के आदेश पंचायत सचिव को दिए। साथ ही स्वागत द्वारा के लिए सांसद निधि से 3 लाख देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर महापौर विक्रम सिंह अहके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, ज़िला उपाध्यक्ष नीरज बंटी पटेल, ज़िला मंत्री श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, सोनू सरसवार, मंडल महामंत्री प्रहलाद पटेल, ग्राम सरपंच श्रीमती सपना ललित चौरे, उपसरपंच श्रीमती अतरो गोविंद उईके, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, राजू नरोटे, अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष पटेल, भाजपा नेता चंद्रकुमार चंदू जैन, विश्वेंद्र सिंह बैस, दीपक कुर्मी, पार्षद श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, संगीता उईके, निमेश पटेल, हरीश साहू, रामस्वरूप मर्राफा, उमेश शर्मा सहित राजा जाटवा समिति के पदाधिकारी, ग्रामवासी उपस्थित थे।