Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 परिणाम शत प्रतिशत रहा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 परिणाम शत प्रतिशत रहा
छिंदवाड़ा
17-Apr-26
छिन्दवाडा 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (दोनों शिफ्ट) में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100ः) रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दर्शाता है।

दोनों पालियों के सम्मिलित परिणाम में समृद्धि साहू ने 98.4ः अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आरव कोष्टा ने 97.2ः के साथ द्वितीय तथा दीपांशु सिंगोरे ने 95.8ः अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम पाली में भी समृद्धि साहू प्रथम, आरव कोष्टा द्वितीय और दीपांशु सिंगोरे तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय पाली में मयंक राय ने 95.6ः अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ईशान बघेल 95.4ः के साथ द्वितीय और मनु वर्मा 94.6ः के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्राचार्य हरि प्रसाद धारकर ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय पीएम श्री योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लक्ष्य की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

परीक्षा से जुड़े प्रमुख आंकड़ों के अनुसार, कुल 150 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें प्रथम शिफ्ट में 76 और द्वितीय शिफ्ट में 74 विद्यार्थी शामिल थे। सभी विद्यार्थी सफल रहे, जिससे विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इनमें से 17 विद्यार्थियों ने 90ः से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 61 विद्यार्थियों ने 75ः से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Share News On