Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शासकीय आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 3 जुलाई को

शासकीय आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 3 जुलाई को
नौकरियां
02-Jul-26
छिन्दवाडा 

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) छिंदवाड़ा में 3 जुलाई 2026 को अवनिता टेक्सटाइल्स प्रायवेट लिमिटेड कोयम्बटूर तमिलनाडु द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है।

      जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन एवं मोटर मैकेनिक ट्रेड तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए स्कूली शिक्षा पूर्ण अथवा आईटीआई योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

      कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,000 से ₹15,000 प्रतिमाह वेतन (कंपनी के नियमानुसार) प्रदान किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पुरुष एवं महिला कर्मचारियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल सुविधा, कंपनी द्वारा भोजन सुविधा तथा जॉइनिंग के समय यात्रा/परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे तक अपने सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटोकॉपी के साथ शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Share News On