Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

2 बोरी खाद के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा किसानों को: किसान कांग्रेस

2 बोरी खाद के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा किसानों को: किसान कांग्रेस
कृषि जगत
03-Jul-26
सेवा सहकारी समितियों से ही की जाए खाद वितरित

छिन्दवाड़ा

जिला किसान कांग्रेस ने खाद के लिए प्रारंभ की गई ई टोकन प्रणाली को तत्काल समाप्त करने के साथ ही सभी किसान भाइयों की मूंग उपज खरीदी करने व शहरी क्षेत्र के किसानों को फ्लेट रेट पर बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने वक्तव्य जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों को खाद वितरण के लिये ई टोकन प्रणाली लागू की गई है, उसे किसान हित में तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है, फार्मर आई.डी. एवं तरह-तरह के नियम कानून लागू करने से किसान खाद लेने से वंचित हो रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में इस प्रणाली को बंद किया जा रहा है, किसानों को सेवा सहकारी समितियों एवं तहसील स्तर पर खाद वितरित की जानी चाहिये क्योंकि किसानों को मात्र 2 बोरी खाद के लिए 10-20 कि.मी. दूर जाना पड़ रहा है। 

शहरी क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि पंप कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं, और उन्हे प्रतिमाह कृषि पंप कनेक्शनों के बिल दिये जा रहे हैं। इस कारण किसानों के प्रतिमाह हजारों रुपए के बिल आ रहे।  इस कारण किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र के कृषि पंप कनेक्शनों से तुरंत स्मार्ट मीटर हटाये जाकर उस पर रोक लगायी जानी चाहिये और किसान हित में शहरी क्षेत्र के किसानों को भी फ्लेट रेट पर ही कृषि पंप कनेक्शनों को बिजली प्रदाय की जानी चाहिये। 
Share News On