Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद के जनता दरबार में समस्याएं लेकर पहुंचे लोग

सांसद के जनता दरबार में समस्याएं लेकर पहुंचे लोग
राजनीति
12-Jun-26
तुरंत अधिकारियों को फोन कर समस्या समाधान का किया प्रयास

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को सांसद कार्यालय में पहुंचे सैकड़ों लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उसका निराकरण किया। शुक्रवार 12 जून कोे सांसद श्री साहू से मिलने के लिए सांसद कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। आमजनों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं सुनते हुए उसका निराकरण किया।

विदित हो कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा की जनता को अब अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए ना ही महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और ना ही लंबी लाईनों में लगना पड़ रहा है। और ना ही दिल्ली की लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। अब जनता के लिए सांसद बंटी विवेक साहू सहज रूप से उपलब्ध होकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे है। सांसद कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचे आमजनों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया था। जिस पर श्री साहू ने अधिकांष समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा, वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया।

सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करने के लिए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से आए हुए सैकड़ों आमजनों सहित कुछ सामाजिक और अन्य संगठनों ने मुलाकात करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू सांसद कार्यालय सहित जिले में दौरे के दौरान लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कर रहे है। आमजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण होने से वे सांसद बंटी विवेक साहू का आभार भी व्यक्त कर रहे है।
Share News On