Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

साइकिल रेस को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

साइकिल रेस को सांसद ने दिखाई हरी झंडी
खेल
12-Jun-26
बालिकाओं और महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

छिंदवाड़ा

भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन के निर्देशानुसार इनर ग्राउंड नागपुर रोड से इमलीखेड़ा चौक तक साईकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विकासखंडों की लगभग 100 बालिका और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने महिलाओं का उत्साहपूर्वक करते हुए कहा कि खेलों इंडिया अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को नया आयाम मिला है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं भारतीय साईकिलिंग फेडरेशन के द्वारा अस्मिता महिला साइकिल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद बंटी विवेक साहू कार्यक्रम मे ंशामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जहा बालिकाओं के साथ साईकिलिंग की वहीं साईकल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। प्रतियोगिता के पूर्व खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु साइकिल रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, मध्यप्रदेश साइकिलिंग संघ श्री बी.एस. राजपूत, सचिव पी.एल. साहू, राकेश चौरसिया, अनुरोध शर्मा, अंकित सोलंकी, प्रताप इवनाती, श्रीमती ललिता वासनिक सहित खेल प्रशिक्षक, संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On