स्वास्थ्य शिविर में दूरस्थ अंचलों के मरीजों को भी हो रही जांच
छिंदवाड़ा
19-Sep-25
अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन किया
छिंदवाड़ा
100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा अभियान की श्रृंखला में शुक्रवार को हर्रई में तीसरा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सिविल स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक राजा कमलेश शाह द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 983 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 521 महिलाओं और 462 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा मंडल हर्रई द्वारा सिविल अस्पताल में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। चिकित्सा प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी डॉ.प्रियंक शर्मा द्वारा बताया गया कि शिविर में 500 बच्चों की सिकल सेल एनीमिया की जांच की गई। जिसमें जहां 70 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया वहीं 600 सामान्य मरीजों की जांच भी की गई एवं 48 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन भी किया।
यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष्णा हरजानी, छिंदवाड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभु नारायण नेमा, जिला पंचायत सदस्य केसर नेताम, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कामिनी शाह, मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे, महामंत्री डॉ. प्रियंक शर्मा, श्रीमती सौम्या जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम डेहरिया, सीताराम सोनी, शंभू साहू , मनोज नेमा, दीपक पांडे, सुमित गुप्ता , सोनू साहू , देवेंद्र सिंह डेहरिया, हरिचरण सेन, नीलू पटवा, उषा सोनी, चंदा पटवा, संदीप मुचोरिया, अनिल नेमा, शिवपाल पेठे, राजेंद्र नवरेती, नवीन ककौड़िया, विक्रम डेहरिया सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती रानी वर्मा एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।