भव्य वाल्मीकि द्वार का होगा निर्माण
छिंदवाड़ा
19-Sep-25
वाल्मीकि समाज की मांग निगम ने की स्वीकार
छिन्दवाड़ा
वार्ड क्रमांक 23 खिरकापुरा में शीघ्र ही संत शिरोमणि वाल्मीकि जी के भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष व वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद एवं भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष जगदीश गोदरे द्वारा बताया गया कि वाल्मीकि समाज के सदस्यों एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के साथ सांसद बंटी विवेक साहू एवं महापौर विक्रम अहके के समक्ष वार्ड 23 मे वाल्मीकि गुरुद्वारे के समीप भव्य वाल्मीकि द्वार के निर्माण हेतु मांग की गई थी।

वाल्मीकि समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए महापौर विक्रम अहके द्वारा शीघ्र संबंधित इंजीनियर को भव्य वाल्मीकि द्वारा निर्माण हेतु निविदा निकालने के निर्देश दिए गए। साथ ही नेताद्वय के नेतृत्व में छिंदवाड़ा नगर निगम में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारी गणों द्वारा भी अपनी समस्याओं से छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर विक्रम अहके को अवगत कराया गया था। जिसके उचित समाधान हेतु महापौर द्वारा अधिकारियों से बातचीत की गई एवं शीघ्र ही सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया है।
भव्य वाल्मीकि द्वारा निर्माण की स्वीकृति होने के पश्चात समाज के समस्त सदस्यों में हर्ष व्याप्त है एवं वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष जगदीश गोदरे समेत महेंद्र पवार, धनराज पवार, नीरज गोदरे, मनीष बहोत, नीरज डागोर, विकास गोदरे एवं समस्त सदस्यों वार्ड वासियों द्वारा छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू और महापौर विक्रम अहके एवं नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला को धन्यवाद प्रेषित किया गया है।