Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पालकों को दी बाल श्रम की जानकारी

पालकों को दी बाल श्रम की जानकारी
छिंदवाड़ा
12-Jun-26
छिंदवाड़ा 

सुरक्षित बचपन को लेकर देश भर में बालश्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में बालकों से श्रम नहीं लेने के लिए जागरूकता फैलाना है। शुक्रवार को जमुनिया गांव में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को बालश्रम के प्रति जागरूक किया गया। 

इस अवसर पर न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने ग्रामीण मजदूरों को बताया की बालश्रमिकों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे बालकों का बचपन छिन जाता है और वे पढ़ाई भी नहीं कर पाते हैं जिससे उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। सरकार ने बाल श्रम के लिए कानून बनाए हैं। बालश्रम देश में अपराध है। समाजसेवी श्यामल राव ने कहा कि अनेक दुकानों और प्रतिष्ठानों में बालकों से श्रम कार्य काराया जा रहा है जो कानून की दृष्टि में अपराध है। ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। इस अवसर पर उद्या अधीक्षक एसआर चौकसे भी उपस्थित थे।

Share News On