Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मध्यप्रदेश में 42 लाख 74 हजार से अधिक मतदाता सूची से होंगे बाहर

मध्यप्रदेश में 42 लाख 74 हजार से अधिक मतदाता सूची से होंगे बाहर
छिंदवाड़ा
23-Dec-25
भोपाल/छिंदवाड़ा

प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। प्रथम चरण के कार्य में प्रदेश के 55 जिलों के निर्वाचन अधिकारी, 230 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 532 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और 65 हजार 014 मतदान केंद्रों पर तैनात 1 लाख 35 हजार 882 बूथ लेवल अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से यह कार्य पूरा हुआ है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रदेश के लगभग 42 लाख 74 हजार 160 मतदाताओं की जानकारी नहीं मिलने से उनका पंजीकरण नहीं किया गया है। 



दावा एवं आपत्ति

निर्वाचन आयोग से जारी जानकारी के अनुसार जिन व्यक्तियों के नाम अथवा गणना प्रपत्र 18 दिसंबर तक जमा नहीं हुए हैं वे नाम जोड़ने के लिए 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं। ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे उन्हें निर्धारित घोषणा पत्र के साथ प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन करना होगा। एसआईआर आदेश के अनुरूप 23 दिसंबर को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया है जिसकी सूची सभी मान्यता प्राप्त दलों को उपलब्ध कराई गई है और इसे वेबसाईट (https://ceoelection.mp.gov.in ) पर भी प्रदर्शित किया गया है।


Share News On