Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिक्षा विभाग के बीएसी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए

शिक्षा विभाग के बीएसी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए
क्राइम
23-Dec-25
सीएम हेल्प लाईन बंद कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

छिंदवाड़ा

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में पदस्थ ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर (बीएसी) अधिकारी सत्येन्द्र जैन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को चक्कर रोड स्थित आईसीएच स्थित के पास की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीएसी अधिकारी सत्येन्द्र जैन सीएम हेल्पलाईन बंद कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

निर्धारित योजना के अनुसार फरियादी जब रिश्वत की रकम देने कार्यालय पहुंचा, उसी समय लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी अधिकारी को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने मौके पर ही रिश्वत की राशि जब्त कर ली।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
Share News On