Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर पुराने जनसंघीयों का किया गया सम्मान

अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर पुराने जनसंघीयों का किया गया सम्मान
छिंदवाड़ा
25-Feb-26
अटल स्मृति समिति म.प्र. ने रजत पत्र प्रदान कर किया अभिनंदन

छिंदवाड़ा

अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धीरज पटेरिया द्वारा छिंदवाड़ा नगर के जनसंघ कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पहुंचकर सम्मान किया गया है। इस अवसर पर अटल स्मृति समिति मध्यप्रदेश के द्वारा जनसंघ कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पहुंचकर उन्हें शाल, श्रीफल एवं पुष्प हार से सम्मानित कर रजत पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम धीरज पटेरिया द्वारा वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी दीनदयाल मोहने के पतालेश्वर स्थित निवास पहुंचकर उन्हें अटल स्मृति समिति की ओर से रजत पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल मोहने एवं उनके परिवार द्वारा भी धीरज पटेरिया का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया है। धीरज पटेरिया द्वारा इस अवसर पर छिंदवाड़ा नगर के जनसघं कालीन कार्यकर्ताओं में ईश्वरी प्रसाद चौरसिया, उपासराव अल्डक,दिवान सतीजा,सुभाष साहनी, सुरेश अग्रवाल, भजनलाल मुरादवानी, निर्मल दास पुरूसवानी, बिहारीदास नोतानी, दुर्गादास नोतानी, भगवत हरसोरिया, जगदीश यादव, मोतीलाल राय, अरूण कपूर, बिलाकी प्रसाद नाग, नामदेव धोटे, डॉ.सुधाकर पात्रीकर सहित जनसंघ कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पहुंचकर उनका शाल,श्रीफल एवं पुष्प हार से सम्मान कर अटल स्मृति समिति मध्यप्रदेश द्वारा अटल जनसंघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर रजत पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

समस्त सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर धीरज पटेरिया का पुराने एवं वरिष्ठ जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं को याद कर उनका सम्मान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर धीरज पटेरिया के साथ प्रमुख रूप से भूपेन्द्र राजावत, संदीप रघुवंशी, अंकुर शुक्ला, गोपाल राजावत एवं अटल स्मृति समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Share News On