Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
16-Mar-26
छिंदवाड़ा

राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय से संबंधित पीजी कॉलेज एवं राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन सौपा। एनएसयूआई महाविद्यालय अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग का नियम है कि प्रथम वर्ष की परीक्षा में यदि छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री आती है तो उन्हें परीक्षा निकालने के लियेे दो मौके मिलते हैं परन्तु प्रथम सप्लीमेंट्री परीक्षा के पहले ही द्वितीय वर्ष का प्रमोशन शुल्क छात्र छात्राओं से जमा करवा लिया जाता है और प्रोजेक्ट कार्य और सीसीए भी जमा करवा लिया जाता है। जब छात्र छात्राओं को सप्लीमेंट्री परीक्षा में फिर से सप्लीमेंट्री आ जाती है तो वह द्वितीय वर्ष के एग्जाम से बाहर हो जाते हैं पर छात्र प्रथम वर्ष में अनुत्तीर्ण हुआ नहीं और द्वितीय वर्ष में उन सभी का एडमिशन है तो उन्हें परीक्षा देने की अनुमति प्रशासन क्यों नहीं दे रहा है।  इसी संबंध में छात्र-छात्राओं की मांग है कि इन सभी छात्रों को दूसरे मौके की पूरक परीक्षा पहले करवा ली जाये या फिर उन्हें द्वितीय वर्ष की परिक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाये। आज ज्ञापन के समय मुख्य रूप से सुशील परतेती, अभिजीत इवनाती, कुशाल पाल, हरिकृष्ण उईके, संजय नारे, शिवनारायण वर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share News On