अब पांढुर्णा में रूकेगी रीवा से हैदराबाद चलने वाली ट्रेन
राजनीति
08-Jun-26
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद को पत्र लिखकर ट्रेन के स्टॉपेज की दी जानकारी
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद रीवा से हैदराबाद के बीच चलने वाली रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में मिल गया है। अब जल्द ही यह ट्रेन पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में भी रूकेगी। इसका लाभ रीवा और हैदराबाद की ओर यात्रा करने वाले पांढुर्णा जिले के निवासियों को मिल सकेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बंटी विवेक साहू को पत्र लिखकर रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज शुरू करने की जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि पांढुर्णा वासियों के द्वारा लंबे समय से पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की जा रही हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने विगत दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान रेल व सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रीकी व सूचना प्रोद्योगिकी के केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में रेल यात्रियों की सुविधाओं, नई ट्रेनों के संचालन और ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर चर्चा करते हुए पत्र सौंपा था। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बंटी विवेक साहू को रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने, नई ट्रेनों के संचालन सहित ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था।
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद अब पांढुर्णा जिलेवासियों को रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज की सौगात मिल गयी है। अब जल्द ही रेलवे द्वारा पांढुर्णा स्टेशन में रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज की समय सारणी जारी की जाएगी। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने, नई ट्रेनों के संचालन सहित ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज के प्रयास जारी हैं, जल्द ही अन्य ट्रेनों का स्टॉपेज भी शुरू हो सकेगा। पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज शुरू किए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।