Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने जिले के विकास को लेकर भोपाल में की मंत्रियों से मुलाकात

सांसद ने जिले के विकास को लेकर भोपाल में की मंत्रियों से मुलाकात
राजनीति
08-Jun-26
उच्च शिक्षा मंत्री, शिक्षा व परिवहन मंत्री सहित भाजपा संगठन के प्रदेश प्रभारी से की मुलाकात

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के विकास को लेकर कृत संकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू दिल्ली एवं भोपाल प्रवास के दौरान लगातार मंत्रियों से मुलाकात करते हुए दोनों जिलों में करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत करवा रहे है। इसी के तहत सोमवार को भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार,परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं भाजपा संगठन के प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह से मुलाकात की है।

उल्लेखनीय है कि भोपाल के प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के शीघ्र निर्माण को लेकर चर्चा करते हुए राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया है। उन्होंने इस दौरान उच्च शिक्षा को लेकर मंत्री श्री परमार से विस्तृत चर्चा करते हुए जनहित से जुडे़ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बात की है। इस दौरान मंत्री उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार ने सांसद बंटी विवेक साहू का हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में संचालित जर्जर स्कूलों की जानकारी देते हुए इनके शीघ्र मरम्मत करवाने का निवेदन किया है साथ ही दोनों जिलों में छूटे हुए विकासखण्डों में सीएम राईज स्कूल खोलने का निवेदन किया है। उन्होंने मुलाकात के दौरान जिले के समग्र विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण,शिक्षा की गुणवत्ता में वृध्दि तथा परिवहन सुविधाओं के विस्तार जैसे जनहित एवं विकास से जुड़ें विषयों पर विस्तार से चर्चा की है। इस दौरान मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सांसद बंटी विवेक साहू को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा संगठन के प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह से भी मुलाकात करते हुए संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने इस दौरान संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह को दोनों जिलों में संगठन द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों से भी अवगत कराया है।
Share News On