Home News Helpline Classified Jobs About Contact

तामिया, जुन्नारदेव, बिछुआ एवं हर्रई के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस

तामिया, जुन्नारदेव, बिछुआ एवं हर्रई के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस
छिंदवाड़ा
21-Oct-26
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं ले रहे रूचि

छिन्दवाडा अपडेट

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा विकासखंड तामिया, जुन्नारदेव, बिछुआ एवं हर्रई के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार , संबंधित विकासखंडों में सीएम हेल्पलाइन पर बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं। शासन के निर्देशानुसार शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर संतुष्टिपूर्वक शिकायतों का निराकरण किया जाना आवश्यक है। इसके बावजूद शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिए जाने तथा दूरभाष पर चर्चा के दौरान भी उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई है।

नोटिस के अनुसार इस प्रकार की लापरवाही से वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना हो रही है तथा कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1) (एक), ( दो) एवं (तीन) के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

संबंधित अधिकारियों को तत्काल उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा समाधानकारक जवाब नहीं दिए जाने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
Share News On