नवीन गीता स्वाध्याय मंडल ने मनाई तुलसी जयंती नवीन गीता स्वाध्याय मंडल ने मनाई तुलसी जयंती

छिंदवाड़ा
01-Aug-25
छिन्दवाड़ा
नवीन गीता स्वाध्याय मंडल के संरक्षक एवं जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि संत शिरोमणि तुलसीदास जी महाराज की जयंती मोहन नगर स्थित विधि महाविद्याल में बडे़ उल्लास एवं भारी उत्साह के साथ मनाया गया । जिसमें विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य त्रिपाठी जी एवं अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता भजनलाल चोपडे़ की उपस्थिति में तथा नवीन गीता स्वाध्याय मंडल के संरक्षक राजेन्द्र सिंह बैस की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता श्री कांत शरण रामायणी ने तुलसीदास जी महाराज के जीवन वृतांत पर मार्मिक प्रवचन एवं उनकी जीवन गाथाओं का विस्तृत विवरण कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं तुलसीदास जी के जीवन से संबंधित प्रसंगों में पत्नि के संग विवाह तथा उनके द्वारा तुलसीदास जी को उल्हाना दिये जाने पर उनका संग छोड़ने संबंधी वृतांत को बडे़ विस्तृत रूप में वर्णित किया। ,कार्यक्रम के अंत में नवीन गीता मंडल के संरक्षक एवं जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बैस ने कार्यक्रम की सफलता एवं लोगों की भारी मात्रा में सहभागिता से उत्साहित होकर सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में नियमित रूप से प्रति वर्ष तुलसी जयंती मनाने की घोषणा एवं आम लोगों एवं धर्मप्रेमीगणों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।