Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महात्मा ज्योतिबा फुले सभागृह में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुचें सांसद

महात्मा ज्योतिबा फुले सभागृह में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुचें सांसद
छिंदवाड़ा
29-Jan-26
मानव जीवन को सत्कर्म और सदाचार की राह दिखाते है धार्मिक आयोजन : बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा

सौंसर में अखंड हरिनाम सप्ताह समिति के तत्वावधान में आयोजित अखंड हरिनाम सप्ताह एवं श्रीमद भागवत कथा का धार्मिक आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से जारी है। महात्मा ज्योतिबा फुले सभागृह में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गुरूवार को छिंदवाडा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू ने पहुंचकर श्रीमद भागवत पुराण की पूजा तथा विवेक महाराज गाडगे का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा और हरिनाम सप्ताह जैसे आयोजन मानव जीवन को सत्कर्म और सदाचार की राह दिखाते है। आज के युग में ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में संस्कार, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है। उन्होने युवाओं से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुडने का आव्हान किया। श्रीमद भागवत कथा के समापन पश्चात परंपरागत पालखी यात्रा सौंसर नगर में निकली। हरिनाम के जयघोश के साथ निकली पालखी यात्रा में बडी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुये। इसके उपरांत गोल बाजार में रिंगन महोत्सव हुआ। जहां भजन कीर्तन और धार्मिक उल्लास का विषेश दृश्य देखने को मिला।

अखंड हरिनाम सप्ताह एवं श्रीमद भागवत कथा के तहत शुक्रवार को पदमाकर महाराज देशमुख के मुखारविंद से गोपालकाला कीर्तन होगा। समिति ने समस्त धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विजय आमले, नामदेव पाटिल, सुभाष गाडगे, योगीराज भगत, धनराज सरोदे, मंडल अध्यक्ष दर्शन झाडे आदि ने सांसद बंटी विवेक साहू का श्रीफल एवं कैलेंडर भेट कर सत्कार किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा जगेन्द्र अल्डक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Share News On