महाविद्या साधक परिवार जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
04-Sep-26
छिंदवाड़ा

महाविद्या साधक परिवार के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन पूजा शिवी लॉन छिंदवाड़ा में किया गया। इस दो दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरु माता डॉ. माताजी सुदर्शन साधना के पावन दर्शन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि गुरु माताजी के सानिध्य में यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का अनुभव कराने वाला रहा है। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हम सभी को सत्य, धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, राजु नरोटे सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महाविद्या साधक परिवार के श्रद्धालुजन उपस्थित थे।