सांसद ने आदिवासियों का किया अपमान
छिंदवाड़ा
10-Jun-25
जुन्नारदवे में पैर धुलवाने के मामले को कांग्रेस ने लपका
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के जुन्नारदेव के एक गांव में पहुंचने पर आदिवासियों द्वारा पैर धुलवाने के मामले को कांग्रेस ने लपक लिया है। कांग्रेस का कहना है कि सांसद ने आदिवासियों का अपमान कियाहै। मंगलवार केा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथओकटे ने एक प्रेस वार्ता बुलवाई और कहा कि जनप्रतिनिधि होने का अर्थ जनता की सेवा करना है न कि अपनी सेवा करवाना। चुनाव के समय जनता के पैर छूकर सबको अपना बेटा और भाई कहने वाले सांसद बंटी ाहू अब अहंकार से भर चुके हैं इसलिए वे जनता का सम्मान भूल गए। ओक्टे ने कहा कि जंबाकिराड़ी गांव में आदिवासी भाईयों से पैर धुलाकर उन्होनें उनका अपमान किया है। सांसद को इसके लिए सर्वसमाज से माफी मांगनी चाहिए।
चुनाव कैसे जीता इसकी पुष्टि
ओक्ट ने पत्रकार वार्ता में दमुआ थाना प्रभारी के वायरल हुए आडियों को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं पर दुर्भावना पूर्वक मामले बनाने वाली बात को दमुआ थाना प्रभारी एक वायरल आडियो में सही साबित कर रहे हैं। ओक्टे ने बताया कि भाजपा किस तरह पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रही है यह इस बात का सबूत है। चुनाव में पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम किया। यह लोकतंत्र की हत्या है। इस मामले को हम उच्चस्तर तक ले जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासियों के जमीन कन्वर्जन, जुआं सट्टा, शराब का अवैध व्यवसाय,अन्य विकासीय कार्यों में बजट काटने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।