Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान एवं ख़ुशी के लिए फांसी भी चढ़ने को तैयार हूँ : बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान एवं ख़ुशी के लिए फांसी भी चढ़ने को तैयार हूँ : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
10-Jun-25
विकास मेरी प्राथमिकता, आदिवासी भाइयों का सम्मान सर्वोपरि
छिंदवाड़ा
ज़िले के विकास और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मैं कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं। इसके लिए अगर मुझे फांसी भी चढ़ना पड़े तो वो भी मुझे सहर्ष स्वीकार है। उपरोक्त उद्गार सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसी भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं। जब से सांसद निर्वाचित हुआ हूं तब से लेकर अब तक एक दिन भी घर पर चैन से नहीं बैठा। गरीबों, मजदूरों, दीन दुखियों ,आदिवासियों ,किसानों को आर्थिक रूप से मज़बूत करना ही मेरा ध्येय है। छिंदवाड़ा से ताल खमरा तक पैदल चलकर पहुंचने के बाद वहां हमारी संस्कृति और आस्था के प्रतीक आदिवासी धर्म गुरुओं का सम्मान किया। सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ की पराकाष्ठा पार कर दी है। पदयात्रा के दौरान मेरे छोटे भाई और भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष यादव ने धोए थे। हमारी संस्कृति है कि जब कोई हमारा बड़ा कोई शुभ काम करता है तो हम उसके पांव धोते हैं, मेरे लाख मना करने के बावजूद मेरे स्नेह के पात्र छोटे भाई ने बड़े स्नेहिल भाव से पांव धोए। अपने से बड़ों का सम्मान और छोटो से अपनापन यही हमारी संस्कृति है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हमारे प्रयासों से हो रहे विकास और जिस तरह हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है, उससे कांग्रेस बौखला गई है, और इसी बौखलाहट में झूठ, प्रपंच और षड्यंत्र कर आमजन को बरगलाने के लिए झूठे आरोपों की साजिश रच रही है। बंटी विवेक साहू ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने नेता श्री कमलनाथ और श्री नकुलनाथ से पिछले 45 वर्षो का हिसाब पूछे फिर मुझसे 1 वर्ष का हिसाब पूछे। बंटी विवेक साहू ने कहा कि महज एक वर्ष के अल्प काल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने छिंदवाड़ा पांढुरना के विकास की एक नई इबारत लिखी है।

सांसद ने बताया किछिंदवाड़ा और पांढुरना का समुचित विकास और यहां रहने वाले हर युवा साथी को बेहतर रोज़गार उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रहा हूं। शहर के साथ साथ हर पंचायत, हर गांव हर टोले मजरे तक पहुंचकर वहां रहने वालों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मेरा मकसद है। मैंने हर गांव में पदयात्रा के ज़रिए जाने का प्रण लिया है। ताकि
सही वस्तु स्थिति का पता लगाकर ग्रामीणों, किसानों और आदिवासी भाइयों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ सकूं। मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत पदयात्रा के पहले चरण में पिछले चार दिनों में 100 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा करके 40 से अधिक मुख्य गांवों के साथ साथ टोले मजरे में रहने वालो से संपर्क और संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और उनके निराकरण का प्रयास किया। पदयात्रा के दौरान रात्रि विश्राम भी रास्ते में पड़ने वाले ग्रामों में ही किया। न सिर्फ विकास बल्कि आम जन के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए 100 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। जिसमें छिन्दवाड़ा एवं पाण्डुर्णा जिले के कुल 80 हजार से ज़्यादा मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। 2,969 मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये, शिविरों के दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित सैंकड़ों मरीजों का इलाज महानगरों में स्थित उच्च स्तरीय अस्पतालों में इलाज करवाया। छिंदवाड़ा और पांढुरना जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दृष्टि से 68 उप-स्वास्थ्य केन्द्रों की स्वीकृति दिलाई, जिसमें प्रति उप-स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 65-65 लाख की स्वीकृति दिलाकर कार्य प्रारम्भ करायें गये।
छिन्दवाडा मेडीकल कालेज में हिस्टो पैथोलाजी लैब की सौगात एवं सिम्स के लिये 100 करोड़ का आवंटन दिलाया। जिससे की सिम्स का कार्य तेजी से चल रहा है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों में जिले के कोयलांचल क्षेत्र में मोहन ओपन खदान और भारत ओपन कास्ट खदानों को खोलने की स्वीकृति मिली है। सड़क परिवहन की दिशा में कार्य करते हुए सावनेर से नरसिंगपुर तक एवं सिवनी से मुल्ताई तथा एवं नेशनल हाईवे के शहर के आसपास बायपास नेशनल हाईवे का दुरूस्तीकरण को स्वीकृति दिलाई। वहीं जिले की अन्य सड़कों के लिए ढाई सौ करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत कराई।
अमरवाड़ा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता को पूरा किया, जिसके तहत 46 नए छोटे बांध के लिए 5 अरब 96 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई।
सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने बताया कि छिन्दवाड़ा और पाण्डुर्णा जिले में रेलवें के विस्तार और सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किये जा रहें है। जिसके परिणाम स्वरूप छिन्दवाड़ा में रेल कोच रेस्टोरेंट के साथ ही अमृत भारत योजना के तहत छिन्दवाड़ा, पाण्डुर्णा एवं जुन्नारदेव को मॉडल स्टेशन की सौगात दिलाई। छिन्दवाड़ा और पाण्डुर्णा जिले में संचालित हो रही पंखा विहीन आंगनवाड़ियों की चिन्ता करते हुये स्वंय के व्यय पर 150 पंखों का वितरण करते हुये आंगनवाड़ियों में आने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं आंगनवाड़ियों की बहनों को गर्मी से राहत दिलाई। छिन्दवाड़ा और पाण्डुर्णा जिले में पेयजल संकट को देखते हुये सांसद निधि से 47 टेंकरों का वितरण किया। सांसद श्री साहू ने बताया कि छिन्दवाड़ा के इतिहास में पहली बार मेरे प्रयासों से पत्रकारों और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को संसद भवन के भ्रमण और दिल्ली घूमने का अवसर मिला। जिसमें तामिया के 14 देवगढ़ के 16 विद्यार्थी एवं 6 पत्रकार शामिल है।
सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि खेलो को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सांसद कप 2025 का आयोजन किया गया जिसमें छिन्दवाड़ा-पाण्डुर्णा के कुल 42 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता टीम को 1 लाख 25 हजार व ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 75 हजार एवं ट्रॉफी पुरूस्कार दिया गया। छिन्दवाड़ा के इतिहास में पहली बार सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया जिसमें 32 विभिन्न खेलों में छिन्दवाड़ा एवं पाण्डुर्णा के कुल 3,60,924 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसके अन्तर्गत प्राथमिक शाला स्तर के 1,21,298 माध्यमिक शाला स्तर के 1,33,285 एवं हाई स्कूल स्तर के 1,06,341 खिलाडी शामिल थें।
सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने बताया कि उन्होंने धार्मिक आस्था के अनुरुप छिन्दवाड़ा जिले के जामसाँवली स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर तक 61 किलोमीटर तक गदा लेकर पैदल यात्रा, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किलोमीटर की चढाई एवं 17 किलोमीटर की वापसीं कुल 34 कलोमीटर की पदयात्रा एवं सिहोरामाल में स्थित रामेश्वर धाम तक 22 किलोमीटर की पदयात्रा कर जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
Share News On