Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने किया 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए ध्वज पूजन

सांसद बंटी विवेक साहू ने किया 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए ध्वज पूजन
छिंदवाड़ा
22-Feb-26
चैत्र नवरात्रि पर 19 से 26 मार्च तक सिहोरामाल में आयोजित होगा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ

छिंदवाड़ा

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन 19 मार्च से 26 मार्च तक होने जा रहा है। इस दिव्य और पुण्य आयोजन में प्रतिदिन सैकड़ों यजमान यज्ञकुण्डों में आहुतियां अर्पित करेंगे। रविवार को आनंद धाम राजना के संत विवेक जी महाराज और ओमकारेश्वर के महंत मंगलदास त्यागी की प्रमुख उपस्थिति और सानिध्य में यज्ञशाला स्थल पर सांसद बंटी विवेक साहू ने परिवार सहित विधि विधान से ध्वज पूजन किया। इस दौरान संत पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना संपन्न कराई।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने माँ भगवती से प्रार्थना की है कि यह अध्यात्मिक अनुष्ठान समस्त जिले के निवासियों में शुभ, शांति, समृध्दि एवं सकरात्मक उर्जा का संचार करे। इस दौरान सांसद श्री साहू ने यज्ञ स्थल की तैयारियों का जायजा भी लिया और आयोजन समिति के पदाधिकारियों को 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले विशाल 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जिसे लेकर रविवार को ध्वज पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। 19 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले इस सहस्त्र चंडी महायज्ञ में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से शिव अभिषेक किया जायेगा। दोपहर 1ः30 बजे से प्रतिदिन देवी सहस्त्रार्चन का आयोजन होगा एवं दोपहर 3 बजे से प्रतिदिन 1008 कुण्डों में विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली जायेगी। सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होने के इच्छुक यजमान सांसद कार्यालय में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है।
         
इस महायज्ञ में शामिल होने वाले यजमानों का निःशुल्क पंजीयन सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में प्रारंभ कर दिया गया है। 19 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले इस दिव्य और विशाल 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए यज्ञशाला और अन्य स्थलों के निर्माण की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, पुर्व विधायक रमेश दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन वर्मा, चंद्रकुमार चंदू जैन, संतोष पटेल, बंटी पटेल, जगेन्द्र अल्डक, रामाकांत पटेल, मदन राय, शैलेन्द्र बब्लु पटेल, धरम सिंह वर्मा, नीरज रघुवंशी, सुरेश उईके सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बंडी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।  
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।