Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

वीर सैनिकों और उनके परिजनों को सांसद बंटी विवेक साहू ने किया सम्मान

वीर सैनिकों और उनके परिजनों को सांसद बंटी विवेक साहू ने किया सम्मान
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा

शौर्य,पराक्रम और बहादुरी के साथ देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों का सम्मान सर्वाेपरि है। उक्त आशय का उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जंयती के अवसर पर छोटा तालाब छिंदवाड़ा स्थित सुभाष पार्क में अयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, यह नारा देकर देशवासियों में जोश भरने वाले आजादी की लड़ाई के अग्रदूत महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आज पूरा देश नमन कर रहा है। वे देशवासियों के लिए एक प्ररेणास्त्रोत है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए उन्हें नमन किया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्पाल अनुसुईया उईके, सांसद बंटी विवेक साहू व अन्य प्रमुख अतिथियों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को तुलसी का पौधा और शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम को पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके, महापौर विक्रम अहके सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अलमास खान और आभार प्रर्दशन मुकुल सोनी ने किया।

इनका हुआ सम्मान

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा शहीद आशाराम धुर्वे की वीर नारी पुन्ना धुर्वे,शहीद भारत यदुवंशी की वीर नारी उर्मिला यदुवंशी,शहीद कबीर दास उईके की वीर नारी ममता उईके, पूर्व सैनिकों में देवकरण डेहरिया, मोहन घंगारे, सुभाष साहू, सुरेन्द्र मोर्य, रमेश चंद्र विनायक,उदयभान शाह उईके, परमात्मा प्रसाद शुक्ला, मोहनलाल पाल एवं रामसिंह डेहरिया, सहयोग कर्ताओं में राजीव तिवारी,राहुल साहू, गोलू पटेल का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत सिंह ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नीरज सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी,मुकुल सोनी, मनोज सक्सेना, अमित राय, विश्वेन्द्र बैस,अरविन्द राय, बोधसिंह रघुवंशी,गोलू पटेल, प्रशांत चौधरी, आशीष बरहैया, हितेश चौधरी, अर्चना ठाकुर, सपना ठाकुर,रानू पटेल, अंजुला चौधरी, मोना चौधरी, अमिता बरहैया,मीरा पराडकर,अलका शुक्ला,ईमरत चक्रवर्ती, ब्रजेश राय, मीरा राय,अंकित जैन, राहुल साहू, नोमिता अनेजा, प्रिया कस्तूरे सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
Share News On