सांसद बंटी विवेक साहू ने ब्रिज निर्माण में अनियमितता पर जताई नाराजगी
छिंदवाड़ा
30-Sep-25
छिन्दवाड़ा
जुन्नारदेव की रेल्वे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का मंगलवार को सांसद बंटीं विवेक साहू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांने ब्रिज निर्माण में की जा रही लेट लतीफी और अनियमितता पर चिंता जताते हुये नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ब्रिज का निर्माण शीघ्र अतिशीघ्र किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। इस दौरान उन्हांने बताया कि लम्बे समय से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आमजनों के द्वारा उन्हें ब्रिज निर्माण में अनियमितता और लेट लतीफी की शिकायतें मिल रही थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, ज़िला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, श्रीमती स्मृति यादव, जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, कुमरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, नवजीत मोनू जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरदीप राय, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, पार्षद संजय जैन, शरद कुरोलिया, श्रीमती सीमा चौरसिया, श्रीमती दीप्ति साहू, देवेंद्र, श्रीमती उर्मिला आम्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु और उपभोक्ता गण उपस्थित थे।