भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनाएं स्वदेशी : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
30-Sep-25
सारना मंडल में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुये सांसद
छिन्दवाड़ा
हमारे देश को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना को साकार करने के लिए हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना होगा। इसी कड़ी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत सारना मंडल में आयोजित कार्यशाला में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुये।
कार्यशाला में अपने उद्बोधन में उन्हॊंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने पर बल दिया। उन्हॊंने कहा कि किसी भी राष्ट्र को विकसित बनाने में स्वदेशी उत्पाद और उनका उपयोग तथा निर्यात महत्वपूर्ण होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने की परिकल्पना और मंशा को पूरा करने के लिए हम सभी को अपने जीवनोपयोगी स्वदेशी उत्पाद को अपनाना होगा और आमजनों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, जिला उपाध्यक्ष नीरज बंटी पटेल, पार्टी के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ नेता डॉ रमेश उसरेठे,संतोष पटेल, रिज़वान कुरैशी, देवेंद्र विश्वकर्मा, दीपक कुर्मी, प्रहलाद पटेल, नीतेश पटेल, विजय मसराम , डॉक्टर रमेश उसरेठे , देवेंद्र विश्वकर्मा , साहू राम सिंह सिंदरामी , दीपक पटेल, हरीश साहू, संतोष चंद्रवंशी ,गौतम पटेल बिमल उसरेठे ,राजा उसेरेठे, नितिन- वर्मा,गौतम पटेल, इंद्र सेन ठाकुर, नरेश ठाकुर,ध्रुव डेहरिया , राकेश पाल, रूपेश साहू, शिशिर, अमित सल्लाम,आशीष ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।