सांसद बंटी विवेक साहू ने रंगमंचों के निर्माण के लिए स्वीकृत की 29 लाख की सांसद निधि
छिंदवाड़ा
02-Feb-26
मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर 25 रंगमंचों के होगे निर्माण कार्य
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से करोड़ों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाकर प्रारंभ किए जा चुके है। सांसद श्री साहू जहां दोनों जिलों में मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान देकर विकास कार्य स्वीकृत करवा रहे है वहीं अपनी सांसद निधि से भी विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू ने मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर 25 रंगमंचों के निर्माण कार्य के लिए अपनी सांसद निधि से 29 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने विभिन्न 25 रंगमंचों के निर्माण के लिए 29 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसमें भाजपा छिन्दवाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत रघुवंशी की अनुशंसा पर ग्राम धमनिया कुडो में 1लाख, ग्राम घोघरा में 1 लाख, ग्राम अतरवाड़ा में 1 लाख, ग्राम पखड़िया में 1 लाख, ग्राम कुटिया में 1 लाख, भाजपा मंडल खमारपानी अध्यक्ष की अनुशंसा पर ग्राम अम्बाडी में 2 लाख, ग्राम पंचायत चंद्रिकापुर में 1.50 लाख, ग्राम पंचायत गढ़ेवानी में 1.50 लाख, सिंगोड़ी मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार की अनुशंसा पर ग्राम बड़ेगांव में 1 लाख, ग्राम कछुआ नाला में 1 लाख, ग्राम बांकामुकासा में 1 लाख, ग्राम बाबई में 1 लाख, ग्राम धाधरा में 1 लाख, मैनीखापा मंडल अध्यक्ष धर्मराज कुमरे की अनुशंसा पर ग्राम कुंडई में 1 लाख, ग्राम पंचायत धगड़ियामाल में 1 लाख, ग्राम पंचायत लावाघोघरी में 1 लाख, ग्राम जायदेई में 1 लाख, ग्राम पंचायत चुराबोह में 1 लाख, जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष भूषण संदीप सूर्यवंशी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू नंदवंशी की अनुशंसा पर ग्राम सिमरिया में 1 लाख, बागदेव ढाना में 1 लाख, ग्राम सिमरिया बंधा में 1 लाख, ग्राम कठोतिया बुटी में 1 लाख, ग्राम सातग्वारी में 1 लाख, पांढुर्णा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान की अनुशंसा पर ग्राम लेण्डोरी में 1.50 लाख, ग्राम पंचायत ढोकडोह के सरपंच की अनुशंसा पर ग्राम ढोकडोह में डेढ़ लाख की राशि स्वीकृत की गई है। रंगमंचों के निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर भाजपा मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों एवं वार्डवासियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।