Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गुजराती समाज के गरबा में सांसद और पूर्व राज्यपाल उइके ने दी उपस्थिति

गुजराती समाज के गरबा में सांसद और पूर्व राज्यपाल उइके ने दी उपस्थिति
धर्म
22-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट 

गुजराती समाज भवन में आयोजित गरबा महोत्सव में नवमी के दिन छिंदवाड़ा पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू जी ने पहुंच कर माता रानी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने भावों को व्यक्त करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा की हमेशा नवरात्रि पर गुजराती समाज में आकर बहुत अच्छा लगता है कि आप सभी एक सूत्र में बंधकर पूर्ण भक्ति भाव से राज गरबा के माध्यम से मां के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनकी आराधना करते हैं। 

नवमी के दिन ही पूर्व राज्यपाल सुश्री अनसूइया उइके भी गुजराती समाज गरबा महोत्सव में पहुंची और मां अंबे का पूजन अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महिला मंडल के साथ गरबा भी किया। 

सांसद बंटी साहू एवं पूर्व राज्यपाल सूची अनसूइया उइके जी का का समाज के पदाधिकारी यों, युवा मंडल एवं महिला मंडल द्वारा सम्मान कर उन्हें स्मृति चंद्र के स्वरूप में मां अंबे की छवि भेंट की गई। नवमी पर समाज में सरप्राइज उपहार रखे गए थे श्रीमती पूजा खंडेलवाल एवं श्रीमती वर्षिका अग्रवाल द्वारा गरबा परिधान एवं अच्छी गरबा प्रस्तुति के आधार पर पुरुष वर्ग में तीन तथा महिला वर्ग में तीन पुरस्कार हेतु चयन किया गया जो की पूर्णत: समाज जनों हेतु सरप्राइज था। दशहरा के दिन प्रातः 12:00 बजे से से समाज भवन में कन्या भोज एवं समाजजनों हेतु महाप्रसादी का आयोजन किया गया था तथा सांय गरबा विसर्जन किया गया।
Share News On