Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अंतिम गांव डोडा सेमर में लगा 36 वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शामिल हुए सांसद

अंतिम गांव डोडा सेमर में लगा 36 वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शामिल हुए सांसद
स्वास्थ्य
22-Oct-26
शिविर के दौरान 313 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया

स्वास्थ्य शिविर में मिलें 18 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया

छिंदवाड़ा अपडेट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे ग्रामीण और आदिवासी भाई बहनों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। ग्रामीण और आदिवासी परिवारों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाएं जा रहे हैं। 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण और आदिवासी भाई- बहनों को मिल रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के अतंर्गत भाजपा जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल के अंतिम गांव डोडा सेमर में लगे 36वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही।

उल्लेखनीय है कि जिले के अंतिम गांव डोडा सेमर के इतिहास में अभी तक कोई भी सांसद नहीं पहुंचा था, पहली बार बंटी विवेक साहू बतौर सांसद यह पहंुचे हुए थे। पहली बार सांसद बंटी विवेक साहू को अपने बीच पाकर ग्रामीण और आदिवासी भाई बहनों ने खुशी जाहिर करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू व भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गांव डोडा सेमर में पौधारोपण भी किया। शिविर के दौरान जहा 313 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया वही 18 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।

            इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे ग्रामीण और आदिवासी भाईयों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। लेकिन उनके विकास की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि वे तरक्की की दौड़ में पिछड़ते चले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार राष्ट्रीय अभियान के तहत जनजातीय समाज को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि अनुसूचित जनजातियों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

             सांसद बंटी विवेक साहू और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उनका उचित इलाज कर सहयोग करने के लिए कहा। इस दौरान कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश उइके और मंडल अध्यक्ष भूषण सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया। शिविर के दौरान कुल 313 मरीजों ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया, जिसमें 145 महिलाओं व बालिकाओं और 168 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मिलें 18 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।   
 
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी, जिला पंचायत सदस्य अरुण परते, जनपद सदस्य रंगुलाल, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, दमुआ नगर अध्यक्ष सोनु पाटिल, जिला मंत्री किसान मोर्चा चंपालाल सूर्यवंशी, मंडल महामंत्री होरीराम यदुवंशी, राजेश कुशराम, आशीष सूर्यवंशी, दिनेश प्रजापति, कुंदन सूर्यवंशी,भागलाल यदुवंशी, सरपंच भजनलाल बरकड़े, सरपंच समलू बन, सरपंच श्रीमती प्रेमा बरकड़े, संतोष साहू, केशव साहू, पुरन साहू, एससी मोर्चा अध्यक्ष शिवचरण बनवंशी, उपसरपंच राहुल महलवंशी, बुथ अध्यक्ष घनसराम दर्शमा, रामनाथ यदुवंशी, कैलाश यदुवंशी, देवा धुर्वे, जित्तू साहू, विनोद विश्कर्मा सहित अन्य ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन व मातृशक्ति उपस्थित थे।  

Share News On