सिंधु भवन में लगी संगम एग्जिबिशन, उद्यमी महिलाओं को मिलेगा संबल
छिंदवाड़ा
22-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट
सिंधु महिला समिति द्वारा सिंधु भवन, मोहन नगर में संगम एग्जिबिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद बंटी विवेक साहू के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
उद्देश्य महिलाओं के व्यवसाय को प्रोत्साहित करना
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला समिति अध्यक्ष मानसी परसवानी ने बताया कि श्री पूज्य सिंधी पंचायत के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं के व्यवसाय को प्रोत्साहित करना है, जो घर से ही छोटी-छोटी दुकान चलाती हैं या उत्पादों का निर्माण करती हैं और उनके द्वारा तैयार उत्पादों को एक मंच प्रदान करना है।
महिला समिति ने इस आयोजन में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए पंचायत के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी एवं पूरी टीम का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अनुसुइया उइके, डॉ. जयश्री डोडवानी, ऐश्वर्या सक्सेना एवं श्रीमती विजया यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
एग्जिबिशन में लगाए गए स्टॉल्स
आज के संगम एग्जिबिशन में फुटवियर, क्लोदिंग वियर, होम डेकोर आइटम, ज्वेलरी आइटम्स, बुटीक आइटम्स, ब्यूटी आइटम्स, हैंडलूम आइटम्स, बैग स्टॉल, बेडशीट स्टॉल, डेकोरेशन आइटम्स, छोटे-छोटे दियों के स्टॉल, क्रोशिया आइटम्स* सहित घर की हर जरूरी चीज के स्टॉल किफायती दामों पर लगाए गए हैं।
आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका:
सिंधु महिला समिति की ओर से श्रीमती मानसी परसवानी, श्रीमती रीत डोडवानी, रितु परसवानी, पलक पारसवानी, संगीता परसवानी, अंजलि चेलानी, गीता हरजानी, सिमरन सूखेजा, मान्या नथानी, सिमरन नथानी, भावना झमनानी, भावना कुकरेजा, सुमन चेलानी, सोनम लालवानी, गरिमा हरवानी, कविता डोडवानी, कियारा माधवानी, सौम्या कुकरेजा, प्रिया गोगिया ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
नोट: कल का भी एग्जिबिशन का टाइम यही रहेगा सुबह 11 बजे रात 9 बजे तक ।