Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

400 से अधिक युवक व युवतियों को मिल रहा सांसद निःशुल्क कोंचिग का लाभ

400 से अधिक युवक व युवतियों को मिल रहा सांसद निःशुल्क कोंचिग का लाभ
शिक्षा
10-Jul-26
प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दी जा रही 7 प्रमुख विषयों की कोंचिग

छिंदवाड़ा

जिले के प्रतिभाशाली और जरूरतमंद विद्यार्थियों को सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर मोहननगर में स्थित गायत्री चेतना केन्द्र में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सांसद निःशुल्क कोंचिग के माध्यम से 7 प्रमुख विषयों की कोंचिग लेते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। इस दौरान गायत्री चेतना केन्द्र में 400 से अधिक युवक युवतियां उक्त सांसद निःशुल्क कोंचिग का लाभ प्राप्त कर रहे है। गायत्री चेतना केन्द्र में विद्यार्थी अध्यात्मिक चेतना और शक्ति के बीच अपने ध्यान को एकाग्र करते हुए सांसद निःशुल्क कोंचिग में अध्ययन कर रहे है।
             
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सांसद निःशुल्क कोंचिग के मार्गदर्शन व संचालक संतोष साहू ने बताया कि गायत्री चेतना केन्द्र में विद्यार्थी अध्यात्मिक चेतना और शक्ति के बीच विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सांसद निःशुल्क कोंचिग के माध्यम से 7 प्रमुख विषयों की कोंचिग दी जा रही है।

विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश, संविधान, भारत, विज्ञान, करेंट अफेयर्स, मैथ्स एवं रीजनिंग जैसे विषयों का अध्यापन अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों के माध्यम से निःशुल्क कोंचिग में देतेे हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। संचालक संतोष साहू ने बताया कि इस सांसद निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के माध्यम से एमपीपीएससी, उप निरीक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस, पटवारी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
Share News On