छिंदवाड़ा में मानसून हुआ मेहरबान: अब तक औसतन 9.1 इंच बारिश
छिंदवाड़ा
05-Jul-25
हर्रई में सर्वाधिक; रास्ते बंद, बिजली सप्लाई बाधित
छिंदवाड़ा
जिले में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार सुबह से तामिया, जुन्नारदेव, परासिया, बिछुआ, अमरवाड़ा सहित कई ग्रामीण अंचलों व शहर में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
बिजली आपूर्ति में बाधा, कई जगह गिरे पोल
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर और गांवों में बिजली की आंख-मिचौली जारी है। कई क्षेत्रों में बिजली के पोल गिरने और लाइन ट्रिपिंग की घटनाएं सामने आई हैं। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट सुधारने में लगी हुई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते बंद, पुलों पर बह रहा पानी
तामिया, अमरवाड़ा और सिंगोड़ी जैसे इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। कई स्थानों पर छोटे पुल-पुलियों पर पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
शहर में जलभराव, दुकानों और घरों में घुसा पानी
छिंदवाड़ा शहर के कई इलाकों में नालियों की सफाई न होने से पानी सड़कों, दुकानों और घरों में भर गया है। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
48 घंटे में और तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की है।
अब तक 231.1 मिमी औसतन बारिश, पिछले वर्ष से ज्यादा
1 जून से अब तक जिले में औसतन 9.1 इंच (231.1 मिमी) बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.1 इंच अधिक है।
पिछले 24 घंटे में 9.3 मिमी औसतन वर्षा
शुक्रवार को पूरे जिले में रुक-रुक कर बारिश होती रही। हर्रई में सबसे अधिक 2.03 इंच (51.8 मिमी) वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। बारिश का फायदा खेतों को भी मिला है और किसानों के चेहरों पर राहत देखी जा रही है।