Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मानदेय तय करने मनरेगा मेठ संघ ने दिया ज्ञापन

मानदेय तय करने मनरेगा मेठ संघ ने दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा
09-Jul-25
छिंदवाड़ा

मनरेगा मेठ श्रमिक संघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत प्रधानमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देकर मांग की कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) में काम करने वाले मेठों के लिए न्यूनतम वेतन तय किया जाए।  मनरेगा में जॉबधारी परिवार के हर सदस्य को 200 दिन काम एवं कलेक्ट्रेट दर 450 रूपए मजदूरी दी जाए।  ग्राम पंचायतों के चौकीदार, भृत्य, नल-जल चालक, सफाई कर्मियों, अंशकालीन, अस्थाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन 12,850 रूपए दिया जाए।

 
मनरेगा मेठ संघ के अध्यक्ष मधु कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्थाई आउटसोर्स कर्मचारी श्रमिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने उपस्थित रहकर संगठन और संघर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक मे ब्लॉक अध्यक्ष बिछुआ ओमप्रकाश वर्मा, चौरई ब्लाक अध्यक्ष राजेश वर्मा, तामिया ब्लाक अध्यक्ष इंगलेश उईके, परासिया ब्लाक अध्यक्ष राजेश कहार, जुन्नारदेव ब्लाक अध्यक्ष प्रमुख कुशराम, मोहखेड़ ब्लाक अध्यक्ष अमीन खान, छिंदवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र मालवी, अमरवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, हर्रई ब्लाक अध्यक्ष राजेश बट्टी सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष मधु कुमार यादव ने संगठन को सक्रिय कर मेठों के साथ होते आ रहे आर्थिक अन्याय के खिलाफ ब्लाक स्तर पर अभियान चलाने एवं 23 जुलाई को कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत का घेराव करने का आव्हान किया।
Share News On