Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विधायक कमलेश शाह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

विधायक कमलेश शाह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
छिंदवाड़ा
11-Jun-25
विधानसभा के विकास को लेकर की वन-टू-वन की बात

अमरवाड़ा

आदिवासी बाहुल्य और विकास की बाट जोह रहे अमरवाड़ा विधानसभा में विकास की नई उम्मीदों को बल मिला जब अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल स्थित निज निवास पर मुलाकात की और अपनी विधानसभा के विकास के लिए विभिन्न मांगें रखी। वन-टू-वन चर्चा में विधायक कमलेश शाह ने मुख्यमंत्री को अमरवाड़ा आने का न्यौता भी दे डाला। 
मिली जानकारी के अनुसार विधायक कमलेश शाह ने स्कूल भवन निर्माण, सिंचाई हेतु जलाशय निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण सहित नगरीय क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत करने माँगपत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौपा। अमरवाड़ा विधानसभा में प्रदेश में सर्वाधिक उपस्वाथ्य केंद्र स्वीकृत करने पर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा के विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित भी किया है । मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद विधायक राजा कमलेश शाह ने कहा शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिलने वाली है।
Share News On