Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में ली सदस्यता

महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में ली सदस्यता
राजनीति
21-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

ग्रामीण महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक बोहनाखेरी व ककई भीलवा ग्राम में सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के जनहितकारी कार्यों एवं कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया। श्रीमती कनीजा कुरैशी ने ग्रामीण महिलाओं को संगठन से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में बोहनाखेड़ी ग्राम अध्यक्ष वंदना यादव, काकई भीलवा ग्राम अध्यक्ष नाजिया बानो, उपाध्यक्ष शकुन यादव, सचिव गीता पंचेश्वर नियुक्त की गईं। इस अवसर पर गौरव यादव, विनिता यादव, बृजवती यादव, ईद बी, विद्या यादव, सरलेखा पंचेश्वर सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में तमन्ना कुरैशी, नाजमीन यूसुफ, भाई कादिर मंसूरी, अभिलाष पंचेश्वर, सलेहा मंसूरी, शबाना बानो, सावित्री एवं वंदना यादव सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं।
Share News On