Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शूटबॉल खिलाडी अमन धुर्वे एवं पलक वाडिवा का भाजपा ने किया स्वागत

शूटबॉल खिलाडी अमन धुर्वे एवं पलक वाडिवा का भाजपा ने किया स्वागत
खेल
21-Nov-26
नेपाल में अंतरराष्ट्रीय शूटबॉल कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय शूटबॉल टीम में चयनित छिंदवाड़ा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अमन धुर्वे एवं पलक वाडिवा का भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश उइके, कार्यालय मंत्री भारत घई, राकेश पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अलकेश साव, शिव पटेल एवं लवकेश यादव सहित उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि अमन धुर्वे एवं पलक वाडिवा का चयन भारतीय शूटबॉल टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 22 से 26 नवंबर 2026 तक नेपाल में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटबॉल कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं भूटान की टीमें हिस्सा लेंगी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन जिले के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
Share News On