Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शादियों से जुड़े व्यापारियों के चेहरे चमके, इस साल विवाह के 110 शुभ मुहूर्त

शादियों से जुड़े व्यापारियों के चेहरे चमके, इस साल विवाह के 110 शुभ मुहूर्त
धर्म
21-Nov-26
नवंबर और दिसंबर में विवाह के केवल 13 मुहूर्त

नए वर्ष में 18 जनवरी से गूंजेगी शहनाई और 110 लग्न

छिंदवाड़ा अपडेट

देवउठनी एकादशी के साथ जिले में शादी विवाह की तैयारियां तेज हो गई हैं। युवक-युवतियों के विवाह लग्न मिलान के काम में भी तेजी आई है। नवंबर व दिसंबर में कुल 13 शुभ विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद खरमास शुरू होने से मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा तथा नए साल में 18 जनवरी से फिर विवाह आयोजनों की शुरुआत होगी।

नवंबर और दिसंबर के मुहूर्त

पुरोहितों के अनुसार नवंबर में सात और दिसंबर में छह शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में 19, 20, 24, 25, 26, 27 और 30 तारीख को विवाह के शुभ दिन हैं। दिसंबर में एक, दो, तीन, चार, नौ और 10 दिसंबर को लग्न रहेगा और इन्हीं तिथियों को लेकर परिवारों ने आयोजन की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है।

वर्ष 2027 के शुभ लग्न

नए वर्ष 2027 में विवाह के लिए कुल 110 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें जनवरी से जुलाई तक 95 अवसर मिलेंगे। जनवरी से मार्च तक 39 और अप्रैल से जुलाई के बीच 56 शुभ लग्न हैं, जबकि 14 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास शुरू होने से मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा।

बाजार में बढ़ी रौनक

लग्न शुरू होने के साथ ही कपड़ा बाजार, आभूषण दुकानों, बर्तन बाजार और इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठानों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। टेंट, कैटरिंग, फूल और बैंड बाजा कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की आस है। शादी के लिए कपड़े, गहने, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल पहल बढ़ने लगी है।

2027 में विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी (10 मुहूर्त): 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 31 जनवरी।
फरवरी (20 मुहूर्त): 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 फरवरी।
मार्च (9 मुहूर्त): 1, 2, 3, 4, 9, 10, 11, 14 और 15 मार्च।
अप्रैल (12 मुहूर्त): 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 अप्रैल।
मई (19 मुहूर्त): 2, 3, 7, 8, 9, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 31 मई।
जून (18 मुहूर्त): 1, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 26, 27 और 28 जून।
जुलाई (7 मुहूर्त): 7, 8, 9, 10, 12, 13 और 14 जुलाई।
नवंबर (7 मुहूर्त): 20, 21, 22, 23, 24, 29 और 30 नवंबर।
दिसंबर (8 मुहूर्त): 1, 2, 7, 8, 9, 12, 13 और 14 दिसंबर।

कुल: 110 विवाह मुहूर्त।
Share News On