Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बादगांव व मेघदोन मंडलम में सम्पन्न हुई दस बूथों की बैठक

बादगांव व मेघदोन मंडलम में सम्पन्न हुई दस बूथों की बैठक
राजनीति
27-Jul-26
बूथ स्तर पर कांग्रेस को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने का संकल्प

छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी की मंशानुसार कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त करने पर सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में चौरई विधानसभा क्षेत्र के चांद ब्लॉक अंतर्गत आने वाले बादगांव व मेघदोन मंडलम के दस बूथों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय व सशक्त करने पर जोर दिया गया।

आयोजित दोनों ही बैठकों में मुख्य रूप से चौरई विधायक सुजीत चौधरी, चांद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज पटेल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह, पर्यवेक्षक शैलेश दीक्षित, गुमगांव मंडलम अध्यक्ष कैलाश मेहदोले, बादगांव मंडलम अध्यक्ष संतकुमार साहू, रामकुमार पटेल, ब्लॉक प्रभारी राजेन्द्र डेहरिया, नन्दु पटेल, गोलू पटेल, अंकित मंगरौले व शिखर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। उपस्थित समस्त कांग्रेसजन ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। बादगांव मंडलम अन्तर्गत चंदनगांव, तीतरी, बादगांव एवं लालगांव बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। मेघदोन मंडलम अन्तर्गत मेघदोन, जमुनिया, पतलोन, रामपुरी व टोला बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। आगामी माह में कांग्रेस मंडलम स्तर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना व आंदोलन करेगी जिसकी तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई है।
Share News On