विधायक निधि से होंगे विकास के अनेक कार्य
राजनीति
18-Sep-26
कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने किया भूमिपूजन
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ की विधायक निधि से शहर में विभिन्न विकास के कार्य होंगे। जिनके पूर्ण होने से शहर की जनता की सुविधाओं पर मूलभूत आवश्यकताओं में इजाफा होगा। कमलनाथ जी की विकास निधि से निर्मित होने वाले विकास कार्यों का कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने भूमिपूजन कर विकास की सौगात दी।
शहर के वार्ड क्रमांक 13 में 04 लाख रुपयों की विधायक निधि से निर्मित होने वाले पार्क का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 17 में हनुमान व्यायाम शाला में टीन शेड का निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की है जिससे टीन शेड् का निर्माण किया जाएगा। काली माता मंदिर प्रांगण में 04 लाख रुपयों की लागत से चैकर्स लगाए जाएंगे। इन सभी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रीय जनता को विकास की सौगात दी। इस दौरान 19 सितम्बर को इंदौर में राहुल गांधी के आयोजित कार्यक्रम छात्रों की गूंज के लिए युवाओं का पंजीयन भी कराया गया।
आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी, धर्मेन्द्र सोनू मागो, पप्पू यादव, रिंकू नैय्यर, प्रबल सक्सेना, अशोक राजपूत, अन्नू अरोरा, राजेश चौधरी, राहुल दुबे, शैलेश ठाकुर, राजेन्द्र नाथ, सतीश राय, दीपक यादव, संतलाल इनवाती, पप्पू भायदे, अरूण शर्मा व राजेश सोनी व दीपू रजक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।