Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

तेलंगाना में गुजरात को हराकर मध्यप्रदेश की टीम जीती

तेलंगाना में गुजरात को हराकर मध्यप्रदेश की टीम जीती
खेल
26-Apr-26
प्रियवृत पटेल बने मैन ऑफ द मैच

छिन्दवाडा 

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (17 वर्ष बालक वर्ग) में मध्यप्रदेश की टीम ने तेलंगाना के जाडचेरला में गुजरात को हराकर पहली जीत अपने नाम दर्ज़ की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 15 ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में मध्यप्रदेश की टीम ने 9 ओवर 5 गेंद में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में प्रियवृत पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाए और 2 विकेट भी हासिल किए। यथार्थ डेहरिया ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 1 मेडन सहित मात्र 4 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं राज रघुवंशी ने 22 रन, आकर्ष ने 20 रन का योगदान दिया और नीरज चौहान ने 2 विकेट प्राप्त किए। टीम के दल प्रबंधक प्रताप सिंह इवनाती, मैनेजर महेश कुमार डोंगरे एवं कोच असलम खान हैं। टीम की इस जीत पर जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा जी.एस. बघेल, सहायक संचालक शिक्षा डी.पी. डेहरिया, पी.एल.मेश्राम, धीरज जाटव, खेल शिक्षक योगेश्वर चौरिया एवं आनंद गिरिपुंजे ने बधाई देते हुए आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।
Share News On