Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पुनीत इस्सर, बिन्दु दारा सिंह और सिद्धांत इस्सर की लाइव रामायण का होगा मंचन

पुनीत इस्सर, बिन्दु दारा सिंह और सिद्धांत इस्सर की लाइव रामायण  का होगा मंचन
छिंदवाड़ा
09-Jun-25
छिंदवाड़ा की धरा पर चौरे सिनेमा कंपनी की अनोखी पहल
छिंदवाड़ा अपडेट एक्सक्यूसिव
छिंदवाड़ा
भारतीय समाज और संस्कृति की ध्वजवाहक रामायण को सुनकर प्रत्येक जनमानस राममय हो जाता है तो सोचिए जब पुनीत इस्सर, बिंदू दारा सिंह और सिद्धांत इस्सर इसे छिंदवाड़ा की धरती पर अपने अभिनय से रचेंगे तो क्या दृश्य होगा। जी हां, हम सच कह रहे हैं यह संभव कर रहे हैं चौरई निवासी चौरे सिनेमा कंपनी के मालिक श्री जीतेन्द्र चौरे। जीतेन्द्र चौरे ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में पहली बार इस तरह का यह अनोखा आयोजन किया जा रहा है। आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान में होगा। अभी 11 जुलाई 25 फाइनल डेट तय की गई है जिसके हिसाब से तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। सभी हिंदू संगठनों, सामाजिक संगठनों के सहयोग से रामायण के इस एतिहासिक आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्थानीय दशहरा मैदान में होने वाली इस रामायण में एक ओर राम की भूमिका में सिद्धांत इस्सर नजर आएंगे तो वहीं हनुमान की भूमि बिंदू दारासिंह निभाएंगे। रावण की भूमिका में आप पुनीत इस्सर को देखेंगे। ये तीनों कलाकार अपनी अभिनय कला, साजसज्जा और आधुनिक तकनीक से रामायण का मंचन कर उपस्थित दर्शकों को रोमांचित करेंगे। मेरा मानना है कि छिंदवाड़ा जिले में इसके पहले इस तरह का आयोजन कभी नहीं हुआ। यह कार्यक्रम छिंदवाड़ा के इतिहास में अपनी मधुर स्मृति के चिन्ह छोड़ेगा। आयोजन में छिंदवाड़ा के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों से सहयोग का निवेदन है ताकि इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जा सके।
Share News On