Home News Helpline Classified Jobs About Contact

किसानों को निःशुल्क वितरित किए मसूर बीज

किसानों को निःशुल्क वितरित किए मसूर बीज
कृषि जगत
04-Nov-26
छिन्दवाडा अपडेट

ग्राम पंचायत केवलारी में दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत आज किसानों को मसूर बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम सांसद श्री विवेक बंटी साहू की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

 इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने किसानों से अपील की कि इस रबी सीजन में वर्षा की कमी को देखते हुए कम पानी में उत्पादित होने वाली फसलों की बोनी को प्राथमिकता दें। उन्होंने किसानों को मसूर, चना एवं सरसों की खेती अपनाने की सलाह दी, जिससे कम वर्षा की स्थिति में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित संजय सक्सेना ने भी किसानों को फसलों की समय पर बोनी करने की सलाह दी। इस दौरान संजय पटेल, दिनेशकान्त मालवीय, सरपंच इन्द्रभान मरकाम, निमेश पटेल, मुनीम पटेल, नीतेश पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संजय नरवरे, कृषि विकास अधिकारी वी.एस. वरकड़े, कृषि विस्तार अधिकारी एस.एल. ब्रम्हे, जगन्नाथ कुमरे, श्रीमती प्रीति बेन, श्रीमती स्वाती अग्निहोत्री, श्रीमती हर्षिता ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Share News On