Home News Helpline Classified Jobs About Contact

तेंदनी में लगा 50 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

तेंदनी में लगा 50 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
04-Nov-26
580 मरीजों का परीक्षण, 3 मरीज छिन्दवाड़ा जिला अस्पताल रेफर

छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में हर्रई के ग्राम तेंदनी में 50 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर  लगाया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस के इतने वर्षाे के शासन का नतीजा यह रहा कि स्वास्थ्य एवं आदिवासी मामलों के मंत्रालयों द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति द्वारा आदिवासी स्वास्थ्य को लेकर किए गए अध्ययन में पता चला है कि आदिवासियों के स्वास्थ्य की स्थिति बेहद चिंताजनक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार राष्ट्रीय अभियान के तहत जनजातीय समाज को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है।

सांसद विवेक बंटी साहू ने शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उनका उचित इलाज कर सहयोग करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान कुल 580 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 325 महिलाओं व बालिकाओं और 265 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया वही 03 मरीजों को चिला चिकित्यालय छिन्दवाड़ा रेफर किया गया। 

कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, प्रियंक शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, मनोज नेमा, विशवेन्द्र बैस, दीपक पांडे, सोनू साहू, रामगोपाल, प्रकाश प्रधान, श्री पेठे, राकेश डेहरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share News On