कांग्रेस के नवनियुक्त जिला कार्यवाहक अध्यक्ष को सौंपा नियुक्ति पत्र
राजनीति
04-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

कांग्रेस के वरिष्ठ व अनुभवी जनप्रतिनिधि नवनियुक्त जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक तिवारी को राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि सहकारिता विभाग सहित अन्य विभाग का अनुभव रखने वाले श्री अशोक तिवारी के अनुभव का लाभ जिला कांग्रेस कमेटी को प्राप्त होगा।
आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक तिवारी, चौरई विधानसभा के प्रभारी राजीव तिवारी, जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी इंद्रपाल पटेल व अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी विनोद यदुवंशी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभी का पुष्प गुच्छ व पुष्पहार से स्वागत किया साथ ही उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर परासिया विधानसभा प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, कार्यवाहक अध्यक्ष गोविंद राय, संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, जामिल खान, अमित सक्सेना, चन्द्रजीत सिंह ठाकुर, सचिन वानखेडे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।