केएसपी, गैलेक्सी, केसरी, माल्हनवाड़ा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
खेल
21-Nov-26
सांसद क्रिकेट कप का रोमांच जारी, आकाष सैनी मैन ऑफ द मैच

छिन्दवाड़ा अपडेट
जिला सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 21 नबम्बर को पहला मैच में केएसपी ने केसरी इलेवन को गैलेक्सी क्लब ने माल्हनवाड़ा को सेंकेड राउंड मैच में केएसपी इलेवन ने गैलेक्सी बॉयज को रोमांचकारी मैच में पराजित कर अगले क्रम में प्रवेश किया। शनिवार को खेले गए मैच के दौरान आकाश सैनी ने शानदार 6 विकेट लेकर तीन कैच भी लिए। मुज्जमिल के शानदार 37 रन व अर्जुन के 31 रन की पारी दर्शनीय रही। इस स्पर्धा में विशेष रूप से शहरी खिलाड़ियों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचल के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। आज जिले की 18 टीमों ने अपना पंजीयन कराया है। मैचों के निर्णायक के रूप में रेवाराम बनवारी, शैलेष करमरकर, वसीम खान, राशिद खान, योगेश चंद्रवंशी, आनंद गोहर, सुधीर ताम्रकार, विवेक बिट्टू भाऊ, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे, संतोष सिरसाम अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाय प्रदान कर रहे है।
खेल समिति के संयोजक अंकित सोलंकी, जावेद खान ने बताया कि सांसद महोदय की मंशानुरूप क्रिकेट की प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हो रहे है। प्रति दिन 17 वर्ष आयु वर्ग समूह जुनियर एवं सिनीयर वर्ग के मैच आयोजित किये जा रहे है। आज विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने ओलंपिक संघ स्टेडियम में पहुंचकर अपना पंजीयन कराया। बैडमिंटन में आज तक 108, बास्केटबाल में 64, कराटे में 82, एथलेटिक्स में 57, कबड्डी में 48 तथा क्रिकेट में 228 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन फॉर्म जमा कराया।
आयोजन समिति के सदस्य श्रेय जैन एवं कु. पूजा नामदेव ने बताया कि पंजीयन फॉर्म का वितरण निरंतर ओलंपिक संघ कार्यालय, सांसद कार्यालय बॉस्केटबॉल संघ कक्ष से जारी है। संघ से 21 नवम्बर को 546 फॉर्माे का वितरण स्केटिंग, एथलेटिक्स, फुटबाल, हैंडबाल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, कराटे, ताईक्वाडों, में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं उनके खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रषिक्षकों को वितरित किए गए। क्रिकेट टेनिस बॉल प्रतियोगिता के सफल संचालन में जगेन्द्र अल्डक, संदीप मालवी, बिट्टू मण्डराह, अंकित सोलंकी, बिट्टू भाऊ का सहयोग रहा।