Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
16-Apr-26
मैरिट सूची में नाम आने पर अक्षरा ओकटे से की फोन पर चर्चा

छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के घोषित परीक्षा परिणाम के उपरांत समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हृदय की गहराईयों से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने असफल हुए छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह जीवन की परीक्षा नहीं, शिक्षा जगत की परीक्षा है, इसीलिये इसे असफलता के रूप में बिल्कुल ना लें और पुनरू कमियों को दूर करते हुए संघर्ष कर अपने माता-पिता, पालक व अभिभावकगणों के साथ ही जिले का नाम रोशन करें।

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्रा अक्षरा पिता श्री सुनील ओकटे को प्रदेश की मैरिट सूची में आने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने फोन पर बात कराई, नेताद्वय ने छात्रा को बधाई दी साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। नेताद्वय ने संसदीय क्षेत्र से 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत व मैरिट सूची में आने वाली सौंसर शासकीय सांदीपनी बालक उमावि. दसवीं की छात्रा निकिता फरकासे, मोहित मुलमुले, लिटिल स्टेप अंग्रेजी हिन्दी उमावि. बोरगांव आदर्श मानेराव, छिन्दवाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय आभा शर्मा, अभिषेक बोवड़े, गार्गी पराड़कर,सानिया सूर्यवंशी ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद से प्रज्ञा माहोरे, शासकीय सांदीपनी एमएलबी उमावि. पांढुर्ना हर्षदा विरखरे, सरस्वती शिशु मंदिर तीगांव निशांत वानखड़े, शासकीय उमावि. सांवरी बाजार तन्मय शिरके, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद पार्थ साहू का नाम प्रदेश की जारी मैरिट सूची में आने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने आगे कहा कक्षा 12 वीं की जारी मैरिट सूची में जिले का नाम रोशन करने वाले छिन्दवाड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दीपाली सोनी, सनरेज पब्लिक स्कूल प्रेरणा रघुवंशी, न्यू सनफ्लावर उमावि. पांढुर्ना मेघा बिंगने, संस्कार सृजन उमावि. उमरानाला पायल कड़वे व शासकीय कन्या उमावि. अमरवाड़ा कुमकुम अहरवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। अनुउत्तीर्ण व पूरक वाले समस्त छात्र-छात्राओं को पुनः मन लगाकर पढ़ाई करने व आगामी वर्ष में जिले का नाम रोशन करने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने हेतु प्रेरित किया।
Share News On