Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कलासंगम शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव शनिवार 30 मई को

कलासंगम शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव शनिवार 30 मई को
मनोरंजन
29-May-26
खजरी रोड स्थित बादल भोई आदिवासी संग्राहलय में शाम 6.30 बजे होगा शुरू

छिंदवाड़ा 

दो दिवसीय कला संगम शास्त्री नृत्य एवं संगीत महोत्सव के पहले दिन 30 मई शनिवार की शाम 6.30 बजे से खजरी चौक स्थित बादल भोई आदिवासी संग्रहालय में किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित कलाकार अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम में दिल्ली से कथक कलाकार धीरेंद्र तिवारी, चेन्नई से भरतनाट्यम कलाकार सुश्री श्वेता प्रचंडे तथा छिंदवाड़ा से भरतनाट्यम कलाकार अमित डोले भरतनाट्यम से भारतीय शास्त्रीय कला की समृद्ध परंपरा का परिचय दर्शकों को कराएंगे।

कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में बालाजी पब्लिक स्कूल प्राचार्य श्रीमती अरुणा नायडू उपस्थित रहेंगी। अतिथिगणों में डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व श्रीमती अंकिता त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी।

संस्था के निदेशक अमित डोले ने बताया कि यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत की विविध विधाओं को समर्पित है तथा कला प्रेमियों को एक उत्कृष्ट सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा। विशेष बात यह है कि यह कार्यक्रम शहरवासियों के लिए पूर्णतः निशुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद ले सकें।

Share News On